लोकसभा चुनाव के लिए आप-कांग्रेस में गठजोड़ की अटकलें तेज, सीटों पर अटकी बात

59°
Blogger
Mirror

019 लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में गठजोड़ की चर्चा होने का फिर एकबार दावा किया गया। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आप ने कांग्रेस के सामने सीटों के बंटवारे की पेशकश भी कर दी है। हालांकि, कांग्रेस नेता अजय माकन दो दिन में दो बार इन अटकलों को खारिज कर चुके हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को एक बार फिर उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स को नकार दिया। वहीं, आप नेता अलका लांबा ने शुक्रवार को इशारों ही इशारों में कांग्रेस से गठजोड़ पर चर्चा की बात मानी।

केजरीवाल ने की थी मनमोहन की तारीफ
- हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सोशल मीडिया पर याद करते हुए उनकी तारीफ में एक पोस्ट लिखी थी। जिससे कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बात को बल मिल। हालांकि, केजरीवाल ने 2013 में भ्रष्टाचार के मामले पर मनमोहन सिंह की जमकर आलोचना की थी।

कांग्रेस-आप गठबंधन पर किसने क्या कहा
- अजय माकन ने सोशल मीडिया पर कहा कि जनता ने आप को नकार दिया है। ऐसे में हम उनके साथ क्यों जाएंगे। केजरीवाल आरएसएस समर्थित टीम अन्ना के सदस्य हैं। मोदी को राक्षस बनाने में उन्होंने मदद की।
- आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे ने कहा कि अजय माकन जी! कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता आप के संपर्क में हैं। वे हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में हमारा साथ चाहते हैं और दिल्ली में एक सीट मांग रहे हैं।
- अलका लांबा ने कहा कि माकन दिल्ली कांग्रेस को गुमराह कर रहे हैं। बाद में कहेंगे कि देखो मैंने तो विरोध किया था। फैसला तो हाई कमान का है कि मैं नई दिल्ली या पश्चिमी दिल्ली से गठबंधन में चुनाव लड़ूं।

https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in...

English Version : https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/...

2 Comments  |  
3 Dimers
  • Sort By
Helpful Helpful
Link Copied

Aur har state election mein BJP, sab netao Ko kharidne ki atkalein hamesha Chalti hi rhti hai laughing laughing laughing

Pro Community Angel Pro Community Angel
Link Copied
pensive Lost my touch in hindi reading
replyuser
Click here to reply
Reply